भारतीय सेना को जम्मू कश्मीर में एक बहुत बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। इंडियन आर्मी की स्पेशल फोर्स ने पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा को मार गिराया है। इंटलिजेंस इनपुट की मदद से एक बड़े स्तर पर ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें आतंकवादी मूसा को ढेर कर दिया गया। मूसा सीमा पार आतंकवादी नेटवर्क की एक बहुत ही अहम कड़ी था। पहलगाम हमले के बाद कश्मीर पुलिस ने मूसा पर 20,00,000 लाख रुपए का इनाम भी रखा था।