जम्मू कश्मीर के सबसे खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की मौत हो गई, जिसमें दो विदेश टूरिस्ट भी शामिल हैं। आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बना कर कश्मीर के टूरिज्म सेक्टर में बड़ी रुकावट पैदा करने की कोशिश की, जिससे आम कश्मीरी खासे नाराज हो गए। पहलगाम हमले के विरोध में स्थानीय कश्मीरी सड़कों पर उतर आए और उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नार लगाए और मारे गए आम लोगों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च भी निकाला।
