हाल ही में पाकिस्तान को मिलिट्री सीक्रेट लीक करने के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी ने एक बार देश में छिपा दुश्मनों के जासूसों को लेकर एक चिंता खड़ी कर दी है, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत ने पहले भी इसी तरह का विश्वासघात देखा था। 15 साल पहले, सिस्टम के भीतर से ही एक और महिला, एक चौंकाने वाले जासूसी मामले के केंद्र में थी। इस्लामाबाद में तैनात मिड लेवल की राजनयिक माधुरी गुप्ता पर पाकिस्तान की कुख्यात इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के लिए गुप्त रूप से काम करने का आरोप लगाया गया था।
