Atal Bihari Vajpayee birth anniversary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (25 दिसंबर) को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय स्मारक और प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे। इसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विचारकों श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाएं स्थापित हैं। भारत रत्न वाजपेयी की 25 दिसंबर को 101वीं जयंती है। ये प्रेरणा स्थल वाजपेयी के जीवन, आदर्शों और लीडरशिप की विरासत को समर्पित एक नेशनल मेमोरियल है।
