Get App

Nagpur Violence: नितिन गडकरी के खिलाफ लड़ा लोकसभा चुनाव, कौन है नागपुर हिंसा का 'मास्टर माइंड' फहीम शमीम खान

Nagpur Violence Mastermind: FIR के अनुसार, बजरंग दल और VHP के सदस्यों ने औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर उसका प्रतीकात्मक पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए फहीम खान के नेतृत्व में लगभग 60 लोगों का एक गुट पुलिस स्टेशन पर इकट्ठा हुआ

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 19, 2025 पर 3:08 PM
Nagpur Violence: नितिन गडकरी के खिलाफ लड़ा लोकसभा चुनाव, कौन है नागपुर हिंसा का 'मास्टर माइंड' फहीम शमीम खान
Nagpur Violence: नितिन गडकरी के खिलाफ लड़ा लोकसभा चुनाव, कौन है नागपुर हिंसा का 'मास्टर माइंड' फहीम शमीम खान

17 मार्च को हुई नागपुर हिंसा के संबंध में दर्ज FIR में फहीम शमीम खान की पहचान उस व्यक्ति के रूप में की गई है, जिसने नागपुर दंगों से कुछ घंटे पहले कम से कम दो अलग-अलग जगहों पर दर्जनों लोगों को इकट्ठा किया था। उसे मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया गया और वे 21 मार्च तक पुलिस हिरासत में रहेगा। गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में दर्ज दूसरी FIR के अनुसार, खान ने कथित तौर पर लगभग 500 लोगों की भीड़ को उकसाया, जिसके कारण बड़े पैमाने पर झड़पें, तोड़फोड़ और स्थानीय पुलिस पर हमले हुए।

FIR के अनुसार, बजरंग दल और VHP के सदस्यों ने औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर उसका प्रतीकात्मक पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए फहीम खान के नेतृत्व में लगभग 60 लोगों का एक गुट पुलिस स्टेशन पर इकट्ठा हुआ।

कौन है फहीम खान?

फहीम खान अल्पसंख्यक डेमोक्रेटिक पार्टी के लोकल नेता है। उसने 2024 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ लोकसभा चुनाव में भी लड़ा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें