Get App

फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चिन्नू पप्पू की मौत, फंदे से लटका मिला शव...पुलिस कर रही जांच

मृतका का असली नाम के. रेशमा था, जिन्हें लोग चिन्नू पप्पू के नाम से जानते थे। वह अदूर की रहने वाली थीं, लेकिन कासरगोड शहर के पास एक जगह किराए के मकान में रहती थीं। उनकी लाश क्वार्टर के एक कमरे में फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। चिन्नू, गंगाधरन और शैलजा की बेटी थीं। 24 साल की चिन्नू सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थीं और इंस्टाग्राम समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 8:54 PM
फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चिन्नू पप्पू की मौत, फंदे से लटका मिला शव...पुलिस कर रही जांच
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चिन्नू पप्पू की 9 फरवरी 2026 को मौत हो गई।

सोशल मीडिया की दुनिया से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चिन्नू पप्पू की 9 फरवरी को मौत हो गई। वह सिर्फ 24 साल की थीं। उनकी लाश एक किराए के फ्लैट में फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। चिन्नू कासरगोड के अदूर की रहने वाली थीं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। घटना दोपहर के समय हुई और पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच 

मृतका का असली नाम के. रेशमा था, जिन्हें लोग चिन्नू पप्पू के नाम से जानते थे। वह अदूर की रहने वाली थीं, लेकिन कासरगोड शहर के पास एक जगह किराए के मकान में रहती थीं। उनकी लाश क्वार्टर के एक कमरे में फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। चिन्नू, गंगाधरन और शैलजा की बेटी थीं। 24 साल की चिन्नू सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थीं और इंस्टाग्राम समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी। इंस्टाग्राम पर उनके दो लाख से अधिक फॉलोअर्स थे।

कासरगोड की सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर चिन्नू पप्पू, जिनका असली नाम के. रेशमा था, अपनी मातृभाषा में वीडियो बनाकर काफी लोकप्रिय हो गई थीं। उनके वीडियो में अक्सर स्थानीय खाना और उसकी खासियतें दिखाई जाती थीं, जिन्हें लाखों लोग देखते थे। उनकी मौत किस वजह से हुई, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि वह शादीशुदा थीं, लेकिन करीब एक महीने पहले उनका तलाक हो गया था। उनका चार साल का बच्चा फिलहाल अदूर में रेशमा के माता-पिता के साथ रह रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें