Get App

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को राफेल में भरेंगी उड़ान, अंबाला एयरबेस से टेक ऑफ होगा विमान

राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया, "भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू कल हरियाणा के अंबाला का दौरा करेंगी, जहां वह राफेल में उड़ान भरेंगी।" राफेल विमानों का इस्तेमाल ऑपरेशन सिंदूर में किया गया था, जो 7 मई को पाकिस्तान के नियंत्रण वाले इलाकों में कई आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए शुरू किया गया था

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Oct 28, 2025 पर 9:10 PM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को राफेल में भरेंगी उड़ान, अंबाला एयरबेस से टेक ऑफ होगा विमान
8 अप्रैल, 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम के तेजपुर वायु सेना स्टेशन पर सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को हरियाणा के अंबाला एयरबेस से राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगी। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए नृशंस आतंकवादी हमले के जवाब में भारत की तरफ से शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल जेट का इस्तेमाल किया गया था। राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया, "भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू कल हरियाणा के अंबाला का दौरा करेंगी, जहां वह राफेल में उड़ान भरेंगी।"

इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति एपी जे अब्दुल कलाम ने 8 जून 2006 को और प्रतिभा पाटिल ने 25 नवंबर 2009 को पुणे के पास लोहेगांव स्थित वायुसेना स्टेशन पर सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी।

8 अप्रैल, 2023 को, भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर मुर्मू, असम के तेजपुर वायु सेना स्टेशन पर सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वालीं तीसरी राष्ट्रपति और देश की दूसरी महिला प्रमुख बनीं।

फ्रांसीसी एयरोस्पेस प्रमुख डसॉल्ट एविएशन की ओर से बनाए, राफेल लड़ाकू विमान को औपचारिक रूप से सितंबर 2020 में वायु सेना स्टेशन, अंबाला में भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें