Punjab Farmer News: पंजाब में फतेहगढ़ साहिब जिले के एक किसान ने मात्र सात रुपये के टिकट से एक करोड़ रुपये की लॉटरी इनाम जीत लिया है। बलकार सिंह पिछले 10 सालों से सरहिंद में उसी बिट्टू लॉटरी स्टॉल से टिकट खरीद रहे थे। उन्होंने सैकड़ों टिकट खरीदे थे। इस बीच 29 दिसंबर सिंह को पता चला कि उन्होंने एक करोड़ रुपये की लॉटरी जीत ली है। उनकी जीत के बाद गांव में जोरदार जश्न मनाया गया। एक वायरल वीडियो में सिंह ढोल की थाप पर नाचते, मिठाई बांटते और स्थानीय लोगों द्वारा माला पहनाते हुए दिख रहे हैं।
