पूरे देश को हिला देना वाले इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बड़ी खबर आई है। मेघालय की एक अदालत ने मामले की मुख्य संदिग्ध आरोपी और राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत दे दी है।हालांकि, उन पर शिलांग न छोड़ने जैसी कई शर्तें लगाई गई हैं। अदालत ने सोनम को जमानत देते हुए कहा कि उनकी गिरफ्तारी के ठोस कारण उन्हें साफ और सही तरीके से नहीं बताए गए थे।
