IMD Heavy Rain Alert: देश के मौसम में इस समय जबरदस्त विरोधाभास देखने को मिल रहा है। जहां दिल्ली, यूपी और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदान झुलसाने वाली गर्मी और लू की चपेट में हैं, वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में 'वेरी हैवी रेन' और 70 किमी/घंटा की रफ्तार वाले बवंडर का अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, भारत के अलग-अलग राज्यों में एक साथ कई मौसम प्रणालियां (Weather Systems) सक्रिय हैं। एक तरफ जहां राजस्थान और मध्य प्रदेश के ऊपर बने 'एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन' के कारण उत्तर भारत तप रहा है, वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर भारत और बंगाल की खाड़ी के पास बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण तूफानी बारिश के आसार बन रहे हैं।
