भारतीय मौसम विज्ञान ने मंगलवार को इस साल के लिए मानसून का फोरकास्ट जारी कर दिया है। IMD ने अपने फोरकास्ट में इस साल औसत से ज्यादा मानसून बारिश की भविष्यवाणी की है। राष्ट्रीय मौसम विभाग ने कहा कि उसे मानसूनी बारिश लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) के न्यूनतम 105 प्रतिशत रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस बात की काफी संभावना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की मौसमी बारिश सामान्य से ज्यादा या उससे भी ज्यादा होगी।