Cryptocurrency में निवेश इस समय दुनिया में हॉट टॉपिक बना हुआ है। यह आभासी मुद्रा असल में कोई मुद्रा नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) क्रिप्टोकरेंसी को पैसा नहीं कोड का टुकड़ा मानता है। इसमें निवेश के फायदे से ज्यादा जोखिम हैं। मिंट एनुअल बीएफएसआई कॉन्क्लेव 2025 में शुक्रवार को केंद्रीय बैंक के डिप्टी गवर्नर टी रवि शंकर ने क्रिप्टोकरेंसी पर पूरी तरह से बैन लगाने के विचार पर भी चर्चा की।
