उत्तर प्रदेश में ससुराल पहुंचने के 20 मिनट के भीतर तलाक लेने का अजीबो-गरीब मामला वायरल हो रहा है। यह मामला देवरिया जिले का है। यहां 25 नवंबर को दोनों पक्ष के परिवारों वालों ने धूमधाम से दूल्हे और दुल्हन की शादी की। ससुराल वाले दुल्हन को लेकर घर में गए। इसके महज 20 मिनट के बाद दुल्हन घर से बाहर आ गई और जो हुआ, उसे देख ससुराल वाले हैरान और परेशान हो गए। सुहागरात से पहले ही दूल्हा-दुल्हन अलग हो गए और दुल्हन अपने पिता के घर वापस लौट गई।
