उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक भयानक घटना सामने आई है। यहां एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उनकी मानसिक रूप से कमजोर बेटी को 5 साल तक देखभाल करने वाले लोगों ने कैद करके पीटा। इससे कर्मचारी की मौत हो गई। ओमप्रकाश सिंह राठौर 70 साल के रिटायर्ड सीनियर रेलवे क्लर्क थे। उनकी 27 साल की बेटी रश्मि मानसिक रूप से कमजोर है।
