Get App

Firing in Lucknow: लखनऊ के मॉल में सरेआम गोलीबारी से हड़कंप! महिला समेत 4 गिरफ्तार, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

Firing in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के एक मॉल में गोलीबारी करने के आरोप में एक महिला समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) निपुण अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि यह घटना 19 सितंबर को देर रात हुई

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 20, 2025 पर 5:39 PM
Firing in Lucknow: लखनऊ के मॉल में सरेआम गोलीबारी से हड़कंप! महिला समेत 4 गिरफ्तार, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
Firing in Lucknow: एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोलीबारी शुरू कर दी

Firing in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक मॉल में सरेआम गोली चलने से हड़कंप मच गया। लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के एक मॉल में गोलीबारी करने के आरोप में एक महिला समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैपुलिस उपायुक्त (दक्षिण) निपुण अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि यह घटना 19 सितंबर को देर रात हुई, जब कुछ लोगों ने मॉल के सुरक्षाकर्मियों से झगड़ा किया। उन्होंने बताया कि इसी बीच एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में हर्ष मिश्रा (23), प्रिंस वर्मा (28), रोहित पटेल (30) और स्वाति (35) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कंट्रोल रूम को मिली सूचना और अनुज चौधरी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। मामले में FIR दर्ज कर ली गई है।

बताया जा रहा है कि बाउंसर से विवाद बढ़ने के बाद सुरक्षाकर्मियों और आरोपियों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। यह घटना मॉल के अंदर एक क्लब में हुई। विवाद बढ़ते ही कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग कर दी। लखनऊ पुलिस के अनुसार, बाउंसर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल से पिस्तौल, दो मैगजीन, सात कारतूस और दो खोखे बरामद किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि रोहित पटेल के स्वामित्व वाली लाइसेंसी पिस्तौल का इस्तेमाल कथित तौर पर हर्ष मिश्रा ने किया था। समूह द्वारा इस्तेमाल की गई कार को भी सबूत के तौर पर जब्त कर लिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें