Get App

अमेरिकी सांसद अपने किसानों के लिए भारत से टैरिफ में चाहते हैं राहत, दालों पर ड्यूटी में कमी के लिए ट्रंप को लिखा पत्र

नॉर्थ डकोटा के सीनेटर केविन क्रामेर और मोंटाना के सीनेटर स्टीव डाइंस ने ट्रंप को इस बारे में एक लेटर लिखा है। इसमें कहा गया है कि अमेरिका को भारत के साथ ट्रेड डील में दालों के मामलों में रियायत मांगनी चाहिए। दोनों सीनेटर्स ने कहा कि नॉर्थ डकोटा और मोंटाना मटर (Peas) सहित दालों के सबसे बड़े उत्पादक हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 17, 2026 पर 5:11 PM
अमेरिकी सांसद अपने किसानों के लिए भारत से टैरिफ में चाहते हैं राहत, दालों पर ड्यूटी में कमी के लिए ट्रंप को लिखा पत्र
भारत ने पिछले साल पीली मटर पर 30 फीसदी ड्यूटी लगा दी थी।

अमेरिकी सांसद अमेरिकी दालों पर भारत में लगने वाली 30 फीसदी ड्यूटी में कमी चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेटर लिखा है। उनका मानना है कि भारत में अमेरिकी दालों पर 30 फीसदी ड्यूटी और दूसरी ऐसी पाबंदियों का खराब असर अमेरिकी किसानों पर पड़ रहा है। उनका कहना है कि इंपोर्ट पर भारत में इस ड्यूटी की वजह से अमेरिकी किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

दो सीनेटर्स ने इस मामले में ट्रंप को लिखा है लेटर

नॉर्थ डकोटा के सीनेटर केविन क्रामेर और मोंटाना के सीनेटर स्टीव डाइंस ने ट्रंप को इस बारे में एक लेटर लिखा है। इसमें कहा गया है कि अमेरिका को भारत के साथ ट्रेड डील में दालों के मामलों में रियायत मांगनी चाहिए। दोनों सीनेटर्स ने कहा कि नॉर्थ डकोटा और मोंटाना मटर (Peas) सहित दालों के सबसे बड़े उत्पादक हैं। इंडिया दुनिया में दालों की खपत के मामले में पहले पायदान पर है।

भारत ने पिछले साल पीली मटर पर ड्यूटी लगा दी थी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें