Vaishno Devi Yatra: माता वैष्णो देवी की यात्रा को खराब मौसम के कारण 5 अक्टूबर, रविवार से 7 अक्टूबर तक रोक दिया गया है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDB) ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यह बड़ा फैसला लिया है। यह फैसला भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी की गई खराब मौसम की चेतावनी के मद्देनजर किया गया है। बता दें कि इससे पहले अगस्त में यात्रा मार्ग में लैंडस्लाइड की वजह से हुई तबाही के बाद 22 दिनों तक यात्रा रुकी थी। उस हादसे में 34 लोगों की जान चली गई थी।