Veer Bal Diwas: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (26 दिसंबर) को 'वीर बाल दिवस' के मौके पर श्री गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही क्रूरता और अत्याचार के सामने उनके साहस, बलिदान और अटूट विश्वास को याद किया। देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह दिन गहरी भावना और सम्मान का प्रतीक है। यह 10वें सिख गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और मुगल शासक औरंगजेब के बीच ऐतिहासिक संघर्ष की याद दिलाता है। पीएम मोदी ने कहा कि चारों साहिबजादों को मुगलिया बादशाहत डिगा नहीं पाई।
