FIR Against Actor-Politician Vijay: तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के प्रमुख और अभिनेता से नेता बने विजय मुश्किल में फंस गए हैं। तमिलनाडु पुलिस ने कथित मारपीट की शिकायत के बाद थलापति विजय और उनके बाउंसरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तमिलनाडु के मदुरै में पिछले सप्ताह एक रैली के दौरान विजय के बाउंसर ने उनकी पार्टी TVK के एक कार्यकर्ता को उठाकर मंच से नीचे फेंक दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, कार्यकर्ता ने मंच की रेलिंग पकड़कर खुद को नीचे गिरने से बचा लिया।
