Get App

पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार ने सर्वदलीय बैठक में विपक्ष को दिया आश्वासन: “और जहाज रास्ते में, पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी नहीं”

विपक्षी दलों ने कहा कि सिर्फ बैठक में ब्रिफिंग देने से काम नहीं चलेगा। वे चाहते हैं कि इस मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में पूरी बहस हो। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि भारत की लगभग 60% रसोई गैस (LPG) तो देश में ही बनती है। बाकी का इंतजाम आयात और प्लानिंग से कर लिया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2026 पर 8:18 PM
पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार ने सर्वदलीय बैठक में विपक्ष को दिया आश्वासन: “और जहाज रास्ते में, पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी नहीं”
पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार सर्वदलीय बैठक में विपक्ष को दिया आश्वासन

बुधवार को संसद में सभी पार्टियों की बैठक हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में शाम 5 बजे हुई इस बैठक में सरकार ने विपक्षी नेताओं को बताया कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा पूरी तरह सुरक्षित है। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच बढ़ती जंग की वजह से तेल-गैस की सप्लाई बाधित होने की चिंता थी।

सरकार ने सभी नेताओं को भरोसा दिलाया कि अभी पेट्रोल, डीजल और LPG (रसोई गैस) की कोई कमी नहीं है। देश में पर्याप्त स्टॉक रखा गया है। और भी कई जहाज ईंधन लेकर भारत की ओर आ रहे हैं।

सरकार ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य, जहां से दुनिया का बहुत सारा तेल गुजरता है, में कोई बड़ी समस्या अभी नहीं है। अगर जंग और बढ़ी तो भी भारत तैयार है।

विपक्ष ने क्या कहा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें