Get App

Trump 25% Tariff: 'भारत के हितों के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे'; ट्रंप के टैरिफ बम पर संसद में बोले पीयूष गोयल

Trump 25% Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयात होने वाले वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त आयात टैरिफ और जुर्माना लगाने की बुधवार को घोषणा की। पीयूष गोयल ने सदन में दिए वक्तव्य में अमेरिका के साथ बातचीत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच दिल्ली और वाशिंगटन में आमने-सामने की चार बैठकें हुईं। इनमें कई बार डिजिटल माध्यम से बातचीत हुई

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 31, 2025 पर 5:40 PM
Trump 25% Tariff: 'भारत के हितों के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे'; ट्रंप के टैरिफ बम पर संसद में बोले पीयूष गोयल
Trump 25% Tariff: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ के प्रभावों का आकलन कर रहे हैं

Trump to hit India with 25% tariffs: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार (31 जुलाई) को लोकसभा में कहा कि अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ के प्रभावों का आकलन किया जा रहा हैउन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित करने और आगे बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगेगोयल ने यह भी कहा कि मोदी सरकार किसानों, श्रमिकों, उद्यमियों, निर्यातकों, एमएसएमई तथा उद्योग जगत के सभी हितधारकों की रक्षा और संवर्धन को सर्वोच्च महत्व देती है

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयातित वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क और जुर्माना लगाने की बुधवार को घोषणा कीगोयल ने सदन में दिए बयान में अमेरिका के साथ बातचीत के बारे में जानकारी दीउन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच दिल्ली और वाशिंगटन में आमने-सामने की चार बैठकें हुईं तथा कई बार डिजिटल माध्यम से बातचीत हुई

उनका कहना था, "हालिया घटनाक्रम के प्रभावों का आकलन कर रहे हैंवाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय सभी हितधारकों से संवाद कर उनके आकलन की जानकारी ले रहा है" गोयल ने कहा, "सरकार हमारे किसानों, श्रमिकों, उद्यमियों, निर्यातकों, एमएसएमई और उद्योग जगत के सभी हितधारकों की रक्षा और संवर्धन को सर्वोच्च महत्व देती हैहम अपने राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित करने और आगे बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे"

उन्होंने इस बात पर जोर दिया, "एक दशक से भी कम समय में पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं से निकलकर भारत प्रमुख अर्थव्यवस्था बन गया है तथा दुनिया की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में एक है" उनका कहना था कि यह भी अपेक्षित है कि भारत कुछ ही वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा गोयल ने कहा, "UAE, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया के साथ व्यापार समझौते किए गए हैंहम दूसरे देशों के साथ इसी तरह के समझौतों के लिए प्रतिबद्ध हैं"

ट्रंप ने भारत पर क्यों लगाया टैरिफ?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 25 प्रतिशत शुल्क लगाने को लेकर बुधवार को ब्रिक्स समूह और नई दिल्ली के साथ भारी व्यापार घाटे का हवाला दियाउन्होंने कहा कि अमेरिका इस समय भारत के साथ बातचीत कर रहा हैट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा, "हम अभी बातचीत कर रहे हैंइसमें ब्रिक्स का मसला भी शामिल हैब्रिक्स मूलतः अमेरिका विरोधी देशों का एक समूह हैभारत इसका सदस्य हैयह अमेरिकी मुद्रा पर हमला है और हम किसी को भी ऐसा नहीं करने देंगे।”

ट्रंप ने बुधवार को एक अगस्त से भारत से आने वाले सभी सामानों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा कीराष्ट्रपति ने इसके साथ ही रूसी कच्चे तेल और सैन्य उपकरणों की खरीद पर जुर्माना भी लगाने की घोषणा की

सब समाचार

+ और भी पढ़ें