Get App

OSSC में 606 जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती पर निकली वैकेंसी, जानें कब से शुरू होगा आवेदन

ओडिशा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए OSSC ने बड़ी भर्ती निकाली है। टेक्निकल सर्विसेज के तहत ग्रुप-B और ग्रुप-C के 606 जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती की जाएगी। यह प्रक्रिया OSSC JE रिक्रूटमेंट 2026 के तहत की जा रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 01, 2026 पर 11:15 PM
OSSC में 606 जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती पर निकली वैकेंसी, जानें कब से शुरू होगा आवेदन
OSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन करना होगा

अगर आप सरकारी नौकरी की तलााश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। ओडिशा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (OSSC) ने ग्रुप-B और ग्रुप-C के पदों पर वैकेंसी निकाली है। ओडिशा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने टेक्निकल सर्विसेज के तहत 606 जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। ये भर्ती OSSC JE रिक्रूटमेंट 2026 के तहत की जा रही है। कंबाइंड टेक्निकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CTSRE-2025) को लेकर 31 दिसंबर 2025 को शुरुआती नोटिफिकेशन जारी किया गया था, जिसके साथ राज्य में इस बड़ी भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत हुई।

उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन की तारीखें, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस से जुड़ी पूरी जानकारी वाला विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही OSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने की उम्मीद कर सकते हैं। उम्मीदवारों को OSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन करना होगा।

कितनों पदों पर निकली वैकेंसी

ओडिशा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (OSSC) के इस भर्ती के जरिए ओडिशा सरकार के अलग-अलग विभागों और हेड ऑफ डिपार्टमेंट के अंतर्गत 606 जूनियर इंजीनियर पदों पर नियुक्ति की जाएगी। महिला उम्मीदवारों को बढ़ावा देने के लिए इनमें से 202 पद खास तौर पर उनके लिए आरक्षित रखे गए हैं, जो समावेशी भर्ती की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें