Get App

दही और योगर्ट में अंतर! जानें घर पर जल्दी दही जमाने का आसान तरीका

दही और योगर्ट अक्सर एक जैसे समझे जाते हैं, लेकिन असल में ये अलग हैं। दही पारंपरिक तरीके से घर पर बनाया जा सकता है, जबकि योगर्ट कमर्शियल प्रोसेस से तैयार होता है। अगर आप जल्दी और आसानी से दही जमाना चाहते हैं, तो आप ये आसान और स्मार्ट तरीका ट्राई कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 24, 2025 पर 3:31 PM
दही और योगर्ट में अंतर! जानें घर पर जल्दी दही जमाने का आसान तरीका
curd and yogurt: दही जल्दी जमाने के लिए दूध का तापमान बहुत महत्वपूर्ण है।

भारत में दही का सेवन लगभग हर घर में आम है, खासकर गर्मियों में ठंडक और पाचन के लिए। मानसून और सर्दियों में भी लोग दही खाना पसंद करते हैं और इसे घर पर जमाते हैं। वहीं, आजकल बाजार में ‘योगर्ट’ नाम का विकल्प भी खूब लोकप्रिय हो गया है। कई लोग सोचते हैं कि दही और योगर्ट एक जैसे हैं, लेकिन सच ये है कि इनके बनने के तरीके अलग हैं। दही पारंपरिक तरीके से घर पर तैयार होता है, जबकि योगर्ट कमर्शियल तौर पर विशेष बैक्टीरियल कल्चर जैसे स्ट्रेप्टोकोकस थर्मोफिलस और लैक्टोबैसिलस बुलगारीकस के जरिए बनाया जाता है।

इस वजह से योगर्ट दही की तुलना में ज्यादा स्मूथ, क्रीमी और खाने में हल्का लगता है। अगर आप भी स्वाद और सेहत दोनों चाहते हैं, तो घर का दही और योगर्ट दोनों ही आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

15 मिनट में गाढ़ा दही बनाने की तैयारी

अगर आप भी जल्दी और गाढ़ा दही बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले दूध को धीमी आंच पर गर्म करें। ध्यान रहे, जितना गाढ़ा दूध होगा, दही भी उतना ही गाढ़ा जमेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें