Get App

Tips & Tricks: सर्दियों में झकझोरती ठंड? बिना हीटर भी अपने कमरे को गर्म बनाएं ऐसे!

Tips & Tricks: हीटर कमरे को गर्म तो कर देते हैं, लेकिन बिजली का बिल भी बढ़ा देते हैं। अगर आप चाहते हैं कि बिना ज्यादा खर्च किए आपका बेडरूम गर्म और आरामदायक रहे, तो कुछ आसान और स्मार्ट तरीके अपनाए जा सकते हैं। ये उपाय ठंड में भी कमरे को कॉजी बनाए रखने में मदद करेंगे

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Dec 02, 2025 पर 11:11 AM
Tips & Tricks: सर्दियों में झकझोरती ठंड? बिना हीटर भी अपने कमरे को गर्म बनाएं ऐसे!
Tips & Tricks: सर्दियों में सामान्य चादरें ठंडी लगती हैं। ऊनी, फ्लैनल या मोटी रजाई का इस्तेमाल करें।

देश के कई हिस्सों में शीतलहर ने अब अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह के समय कोहरे और ठंडी हवाओं ने लोगों को घर में ही कैद कर दिया है। जैसे-जैसे रातें लंबी और ठंडी होती जा रही हैं, लोग रजाई-कंबल और हीटर का सहारा लेने लगे हैं। लेकिन सोचिए, अगर आपके पास हीटर ही न हो, तो क्या होगा? ठंड अपने पूरे रूप में आपका इंतजार कर रही है, और पैरों से होते हुए सारा शरीर कंपकपाने लगता है। ऐसे में बिना किसी महंगे उपकरण के अपने कमरे को गर्म और आरामदायक रखना आसान नहीं लगता।

लेकिन कुछ ऐसे रहस्य और स्मार्ट तरीके हैं जिन्हें अपनाकर आप बिना हीटर के भी अपने बेडरूम को गर्म, कॉजी और सुरक्षित रख सकते हैं। यह जानकर आप हैरान रह जाएंगे कि कुछ साधारण चीजें कैसे कमाल कर सकती हैं।

फर्श को रखें गर्म

सर्दियों में फर्श सबसे ठंडा हिस्सा होता है। जैसे ही पैर फर्श पर पड़ते हैं, ठंड पूरे शरीर में फैल जाती है। इसे रोकने के लिए फर्श पर मोटे रग, कारपेट या कंबल बिछाएं। पुराने कारपेट या ऊनी कंबल भी काम चलाने के लिए पर्याप्त हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें