Get App

अमरावती आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी होगी, शपथ ग्रहण से एक दिन पहले चंद्रबाबू नायडू ने किया ऐलान

Chandrababu Naidu swearing-in ceremony: TDP, BJP और जनसेना पार्टी के NDA गठबंधन ने हाल में राज्य में एक साथ कराए गए लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। NDA ने विधानसभा में 164 सीटें और लोकसभा की 21 सीटें जीती

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 11, 2024 पर 7:11 PM
अमरावती आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी होगी, शपथ ग्रहण से एक दिन पहले चंद्रबाबू नायडू ने किया ऐलान
TDP प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू बुधवार 12 जून को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार हैं

Chandrababu Naidu swearing-in ceremony: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपने शपथ ग्रहण से एक दिन पहले तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार (11 जून) को घोषणा की कि अमरावती राज्य की एकमात्र राजधानी होगी। नायडू ने TDP, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनसेना पार्टी के विधायकों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। इस बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से आंध्र प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का नेता चुना गया।

पीटीआई के मुताबिक नायडू (Chandrababu Naidu) ने कहा, "हमारी सरकार में तीन राजधानियों की आड़ में कोई खेल नहीं होगा। हमारी राजधानी अमरावती (Amaravati, capital of Andhra Pradesh) है। अमरावती राजधानी है।" साल 2014-2019 के दौरान विभाजित आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने अमरावती को राजधानी बनाने का विचार सामने रखा था।

लेकिन नायडू के इस विचार को 2019 में तब झटका लगा जब TDP सत्ता से बाहर हो गई और वाई एस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआरसीपी ने शानदार जीत हासिल की। रेड्डी ने अमरावती को राजधानी बनाने की योजना पानी फेर दिया और उन्होंने तीन राजधानियों का नया सिद्धांत पेश किया। लेकिन अब नायडू ने इस सिद्धांत के स्थान पर सिंगल राजधानी के फैसले को तरजीह दी है।

TDP, BJP और जनसेना पार्टी के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने हाल में राज्य में एक साथ कराए गए लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। NDA ने विधानसभा में 164 सीटें और लोकसभा की 21 सीटें जीती। इस जीत से अमरावती राजधानी शहर परियोजना को नई जान मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें