Get App

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र में महायुति को उम्मीद से ज्यादा सीटें मिलने के ये हैं 5 सबसे बड़े कारण

बीजेपी को खुद इतनी सीटें आने की उम्मीद नहीं थी। अब यह स्पष्ट है कि हरियाणा में जीत के तुरंत बाद महाराष्ट्र में इतनी बड़ी जीत से एक बार फिर से बीजेपी का आत्मविश्वास चरम पर होगा। वह महाराष्ट्र फॉर्मूले का इस्तेमाल दूसरे राज्यों के चुनावों में कर सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 23, 2024 पर 2:22 PM
Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र में महायुति को उम्मीद से ज्यादा सीटें मिलने के ये हैं 5 सबसे बड़े कारण
बीजेपी की इस जीत में महिला वोटर्स का बड़ा हाथ है। 2019 के विधानसभा चुनावों के मुकाबले इस बार महिला मतदाताओं की संख्या 53 लाख ज्यादा थी।

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में महायुति खासकर बीजेपी को जीतनी सीटें मिलती दिख रहे हैं, उसकी उम्मीद शायद किसी को नहीं थी। 20 नवंबर को आए एग्जिट पोल में महायुति की बढ़त दिखाई गई थी। लेकिन, किसी एग्जिट पोल में इतनी ज्यादा सीटों का अनुमान नहीं जताया गया था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यहां तक कि बीजेपी को खुद इतनी सीटें आने की उम्मीद नहीं थी। अब यह स्पष्ट है कि हरियाणा में जीत के तुरंत बाद महाराष्ट्र में इतनी बड़ी जीत से एक बार फिर से बीजेपी का आत्मविश्वास चरम पर होगा। लोकसभा चुनावों में बीजेपी को अपने दम पर सरकार बनाने लायक सीटें नहीं मिली थी। तब यह माना जा रहा था कि बीजेपी के लिए आगे का रास्ता आसान नहीं होगा। लेकिन, अब यह धारणा बदलती दिख रही है।

महिलाओं ने खुलकर किया समर्थन

BJP की इस जीत में महिला वोटर्स का बड़ा हाथ है। 2019 के विधानसभा चुनावों के मुकाबले इस बार महिला मतदाताओं की संख्या 53 लाख ज्यादा थी। उनके मतों का प्रतिशत 6 फीसदी बढ़ा है। महायुति को लाडकी बहन योजना का बड़ा फायदा मिला है। इस योजना का लाभ राज्य की 2.5 करोड़ महिलाओं को मिला। महायुति सरकार ने इस स्कीम के तहत मिलने वाले 1,500 रुपये को बढ़ाकर 2,100 रुपये किया था। महिला वोटर्स ने इस वादे पर भरोसा किया। ऐसा लगता है कि इस स्कीम की वजह से महिलाओं ने धर्म की दीवार तोड़कर महायुति सरकार के पक्ष में वोट दिया।

ज्यादा सीटों पर लड़ने की रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें