रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने सनातन धर्म (Sanatan Dharm) पर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के नेता उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) की टिप्पणी को लेकर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (I.N.D.I.A) पर हमला बोलते हुए कहा कि इसमें शामिल लोगों को सनातन धर्म के अपमान के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) जैसे कांग्रेस नेता इस मुद्दे पर ‘मौन’क्यों हैं।
