Get App

Rajasthan Election 2023: पूर्व विधायक अस्पताल में भर्ती, अब पत्नी मैदान में, नोखा में कांग्रेस प्रत्याशी को जीत का भरोसा

Rajasthan Election 2023: नोखा के पूर्व विधायक रामेश्वर डूडी ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। कांग्रेस ने उनकी जगह उनकी पत्नी सुशीला डूडी को अपना उम्मीदवार बनाया है। सुशीला मानती हैं कि उन्हें राजनीति का बहुत कम अनुभव है। लेकिन उन्हें विश्वास है कि उनके पति रामेश्वर डूडी से इलाके के मतदाताओं के लगाव के बलबूते पर वह इस चुनाव में दूसरे प्रत्याशियों को टक्कर दे पाएंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 16, 2023 पर 6:35 PM
Rajasthan Election 2023: पूर्व विधायक अस्पताल में भर्ती, अब पत्नी मैदान में, नोखा में कांग्रेस प्रत्याशी को जीत का भरोसा
Rajasthan Election 2023: पूर्व विधायक अस्पताल में भर्ती, अब पत्नी मैदान में, नोखा में कांग्रेस प्रत्याशी को जीत का भरोसा

Rajasthan Election 2023: राजस्थान की नोखा विधानसभा सीट (Nokha Assembly Seat) से कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी सुशीला डूडी (Sushila Dudi) का ये पहला चुनाव है, लेकिन उन्हें भरोसा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं की निष्ठा और अपने पति रामेश्वर डूडी (Rameshwar Dudi) के इलाके में किए गए काम के बलबूते पर वह अपनी पहली राजनीतिक परीक्षा में सफल होंगी। राज्य में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के लिए मतदान 25 नवंबर को होना है, जबकि मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

नोखा के पूर्व विधायक रामेश्वर डूडी ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। कांग्रेस ने उनकी जगह उनकी पत्नी सुशीला डूडी को अपना उम्मीदवार बनाया है। सुशीला मानती हैं कि उन्हें राजनीति का बहुत कम अनुभव है। लेकिन उन्हें विश्वास है कि उनके पति रामेश्वर डूडी से इलाके के मतदाताओं के लगाव के बलबूते पर वह इस चुनाव में दूसरे प्रत्याशियों को टक्कर दे पाएंगी।

इस सीट पर उनका मुख्य मुकाबला मौजूदा भाजपा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई और निर्दलीय उम्मीदवार कन्हैया लाल झावर से है।

सुशीला ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा कि नोखा में रामेश्वर डूडी कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण नेता हैं और ‘जनता की भावना को देखते हुए पार्टी ने मुझे चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है।’

सब समाचार

+ और भी पढ़ें