Get App

Karwa Chauth 2024: आपके शहर में इस टाइम निकलेगा करवाचौथ का चांद, जानें मूनराइज का टाइम

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ 2024 का त्योहार आज रविवार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह हिंदू त्योहार खासतौर पर उत्तर भारत में विवाहित और विवाह के लिए तैयार हो रही महिलाएं मनाती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 20, 2024 पर 9:00 AM
Karwa Chauth 2024: आपके शहर में इस टाइम निकलेगा करवाचौथ का चांद, जानें मूनराइज का टाइम
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ 2024 का त्योहार आज रविवार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ 2024 का त्योहार आज रविवार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह हिंदू त्योहार खासतौर पर उत्तर भारत में विवाहित और विवाह के लिए तैयार हो रही महिलाएं मनाती है। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से चंद्र दर्शन तक निर्जला व्रत (बिना पानी पिए उपवास) रखती हैं, जिसमें वे अपने पति की लंबी उम्र और समृद्धि की कामना करती हैं। चंद्रमा के दर्शन और पूजा के बाद ही वे अपना व्रत तोड़ती हैं।

करवा चौथ 2024 की तिथि और समय

इस साल करवा चौथ 20 अक्टूबर रविवार को मनाया जाएगा। यह पर्व कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को आता है, और पूरे भारत में एक ही दिन मनाया जाता है। चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर को सुबह 6:46 बजे शुरू होकर 21 अक्टूबर को सुबह 4:16 बजे समाप्त होगी।

शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

इस सालो करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:46 बजे से रात 7:02 बजे तक रहेगा। इसके बाद महिलाएं चंद्रमा के उदय होने का इंतजार करती हैं, जो कि इस साल रात 7:54 बजे अनुमानित है। हालांकि, यह समय शहर-शहर अलग हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें