Maha kumbh 2025: महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है, जहां करोड़ों श्रद्धालु और साधु-संत एकत्र होते हैं। इसमें अखाड़ों की भूमिका बेहद खास होती है। अखाड़े साधु-संतों के ऐसे समूह हैं, जो धर्म, आस्था और परंपराओं को सहेजकर रखते हैं। महाकुंभ का सबसे बड़ा आकर्षण शाही स्नान होता है। शाही स्नान के दौरान अखाड़ों के नागा साधु, जो पूरी तरह सांसारिक मोह-माया से दूर होते हैं, पवित्र नदी में डुबकी लगाते हैं। इनके साथ रथ, घोड़े और हाथियों का भव्य जुलूस निकलता है, जो इस आयोजन को और भव्य बना देता है।
