Makar Sankranti 2025: नए साल की शुरुआत के साथ ही त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। मकर संक्रांति साल का पहला बड़ा त्योहार है। इसे धार्मिक और ज्योतिष के नजरिए से बेहद खास माना जाता है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। जिसे मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। इस दिन से शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। साल 2025 में मकर संक्रांति मंगलवार, 14 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन सुबह 9:03 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। पुण्य काल सुबह 9:03 बजे से शाम 5:46 बजे तक रहेगा, जबकि महा पुण्य काल सुबह 9:03 से 10:48 तक होगा। इस समय के दौरान पूजा, पवित्र नदी में स्नान और जरूरतमंदों को दान करना बहुत शुभ माना जाता है।