Get App

Puja Vastu Tips: पूजा के दौरान न करें ये गलतियां, वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं खास नियम

Vastu Tips: हर घर में देवी-देवताओं की पूजा की जाती है ताकि परिवार पर ईश्वर की कृपा बनी रहे और सुख-समृद्धि बनी रहे। वास्तु शास्त्र में पूजा से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से पूजा अधिक प्रभावी होती है। आइए जानते हैं, पूजा से जुड़े इन खास वास्तु नियमों के बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 18, 2025 पर 1:06 PM
Puja Vastu Tips: पूजा के दौरान न करें ये गलतियां, वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं खास नियम
Vastu Tips: वस्तु शास्त्र में बताए गए पूजा के नियमों की अनदेखी की जाती है, तो देवी-देवता व्यक्ति से नाराज हो सकते हैं।

हर हिंदू घर में सुबह-शाम पूजा करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। पूजा सिर्फ ईश्वर की आराधना नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने का माध्यम भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में पूजा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं? सही दिशा, उचित पूजा सामग्री और नियमों का पालन करने से न केवल पूजा सफल होती है, बल्कि घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास भी होता है। वहीं, अगर इन नियमों की अनदेखी की जाए, तो देवी-देवताओं की कृपा बाधित हो सकती है, जिससे जीवन में आर्थिक संकट, मानसिक तनाव और नकारात्मकता बढ़ सकती है।

सही विधि से पूजा करने से न केवल घर का वातावरण पवित्र होता है, बल्कि व्यक्ति की मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। आइए जानते हैं, वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ खास नियम जो पूजा को अधिक प्रभावी और फलदायी बनाते हैं।

सही तरीके से करें जल का उपयोग

पूजा के दौरान चांदी या तांबे के बर्तन में जल रखना शुभ माना जाता है। पूजा समाप्त होने के बाद इस जल का पूरे घर में छिड़काव करें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में धन-धान्य की बरकत बनी रहती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें