Get App

Accenture Layoff: 19000 एंप्लॉयीज की छंटनी पर भारत पर क्या होगा असर? हायरिंग को लेकर कंपनी की ये है योजना

Accenture Layoff: मंदी की आशंका के बीच दिग्गज आईटी कंपनी एक्सेंचर (Accenture) ने डेढ़ साल के भीतर 19 हजार एंप्लॉयीज की छंटनी का ऐलान किया। इसमें से आधे से अधिक एंप्लॉयीज को 31 अगस्त से पहले निकाल दिया जाएगा। इसका भारतीय एंप्लॉयीज पर भी तगड़ा असर पड़ेगा। जानिए कि कंपनी ने छंटनी का फैसला क्यों किया है। इसके अलावा यह भी जानिए कि हायरिंग फिर कब शुरू होगी-

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 24, 2023 पर 1:45 PM
Accenture Layoff: 19000 एंप्लॉयीज की छंटनी पर भारत पर क्या होगा असर? हायरिंग को लेकर कंपनी की ये है योजना
Accenture ने सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 में 8-11 फीसदी रेवेन्यू बढ़ने का अनुमान लगाया था लेकिन अब 8-10 फीसदी का ही अनुमान है। यह आईटी सर्विसेज सेक्टर में दबाव का संकेत है।

Accenture Layoff: मंदी की आशंका के बीच टेक कंपनियों में छंटनी का कोहराम मचा हुआ है। दिग्गज आईटी कंपनी एक्सेंचर (Accenture) डेढ़ साल के भीतर 19 हजार एंप्लॉयीज की छंटनी करने की योजना बना रही है। यह इसके कुल वर्कफोर्स का करीब 2.5 फीसदी है। हालांकि भारत में इसका क्या असर पड़ेगा, यह अभी तक तय नहीं है। एक्सेंचर के देश भर में 3 लाख से अधिक एंप्लॉयीज हैं। कंपनी का कहना है कि छंटनी का असर कैसे पड़ेगा, यह मार्केट और देश के हिसाब से अलग-अलग होगा। एक्सेंचर जिन 19 हजार एंप्लॉयीज की छंटनी करेगी, उसमें से आधे से अधिक तो वे एंप्लॉयीज होंगे जिनका काम क्लाइंट से सीधे नहीं जुड़ा होता है।

Layoff पर कंपनी का कितना होगा खर्च

कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी केसी मैकक्लूरे के मुताबिक 19 हजार में से आधे से अधिक एंप्लॉयीज की छंटनी 31 अगस्त से पहले हो जाएगी। कंपनी के इस पर एंप्लॉयी सेवेरेंस और बाकी पर्सनल कॉस्ट्स पर 120 करोड़ डॉलर खर्च होंगे- 50 करोड़ डॉलर वित्त वर्ष 2023 में और 70 करोड़ डॉलर वित्त वर्ष 2024 में। यह 150 करोड़ डॉलर के उस खर्च का हिस्सा है जिसे कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 और वित्त वर्ष 2024 में बिजनेस ऑप्टिमाइजेशन के लिए तय किया है। एक्सेंचर का वित्त वर्ष सितंबर-अगस्त का होता है।

Accenture Layoff : दिग्गज आईटी कंपनी ने किया छंटनी का ऐलान, 19000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

Accenture ने क्यों लिया छंटनी का फैसला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें