Get App

Adani Group और Airtel के बीच साझेदारी, मिलकर पूरा करेंगे यह बड़ा काम

Adani Group News: अदाणी ग्रुप की पावर ट्रांसमिशन कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions) ने अपने तगड़े ऑर्डर बुक को लेकर एयरटेल (Airtel) की एंटरप्राइज इकाई से साझेदारी किया है। दोनों ही कंपनियों अपने-अपने क्षेत्र में माहिर हैं तो दोनों के एक साथ आने से फायदा मिलेगा। जानिए अदाणी ग्रुप की कंपनी को कैसा ऑर्डर मिला है जिसे लेकर एयरटेल के साथ साझेदारी हुई है?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 09, 2024 पर 2:57 PM
Adani Group और Airtel के बीच साझेदारी, मिलकर पूरा करेंगे यह बड़ा काम
Adani Group News: अदाणी ग्रुप की पावर ट्रांसमिशन कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions) के करोड़ों स्मार्ट मीटर को एयरटेल (Airtel) की एंटरप्राइज इकाई से पावर मिलेगा।

Adani Group News: अदाणी ग्रुप की पावर ट्रांसमिशन कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions) के करोड़ों स्मार्ट मीटर को एयरटेल (Airtel) की एंटरप्राइज इकाई से बिजली मिलेगी। दोनों कंपनियों में मिलकर इससे जुड़ा बयान जारी किया है। दोनों कंपनियों के साथ आने की वजह ये है कि अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (पूर्व नाम अदाणी ट्रांसमिशन) को असम, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और उत्तराखंड की पावर यूटिलिटीज से 2 करोड़ से अधिक स्मार्ट मीटर का ऑर्डर बुक मिला है। एयरटेल की कंपनी इन्हें पावर मुहैया कराएगी। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के सीईओ के मुताबिक दोनों ही कंपनियों अपने-अपने क्षेत्र में माहिर हैं तो दोनों के एक साथ आने से फायदा मिलेगा।

Adani Energy Solutions और Airtel इस कारण आई साथ

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के सीईओ कंदर्प पटेल (Kandarp Patel) ने इस साझेदारी को लेकर कहा कि सभी के लिए स्मार्ट और अधिक क्षमता वाला ग्रिड के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में अपने-अपने क्षेत्र की माहिर दोनों कंपनियों के बीच साझेदारी अहम कदम है। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस की ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) सेक्टर में दमदार मौजूदगी है जबकि एयरटेल का नेटवर्क देश भर में फैला हुआ है और यह ढेर सारे IoT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) ऑफर करती है। इंटरनेट ऑफ थिंग्स ऑफरिंग्स में ऑटोमेट घरों को स्मार्ट डिवाइसेस और कारोबारियों को अपने सिस्टम के रियल टाइम परफॉरमेंस को चेक करने जैसी सर्विसेज मुहैया कराना है। कंदर्प का कहना है कि दोनों कंपनियों के मिलने से ऑर्डर के हिसाब से 2 करोड़ से अधिक स्मार्ट मीटर लग जाएंगे जिससे ग्राहक रियल टाइम में बिजली की खपत चेक कर सकेंगे और इसकी खपत पर नियंत्रण कर सकेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें