Get App

अब Akasa Air से विदेश के लिए भी भर सकेंगे उड़ान, शुरू हुईं इंटरनेशनल फ्लाइट्स

Akasa Air International Flights: अकासा एयर ब्रांड नाम से SNV एविएशन प्राइवेट लिमिटेड भारतीय विमानन सेक्टर में उतरी है। अकासा घरेलू स्तर पर मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्चि सहित कई शहरों से विमानन सेवाएं संचालित करती है। अकासा एयर के फ्लीट में अभी 22 एयरक्राफ्ट हैं। अकासा एयर ने जनवरी 2024 में लगभग 20 अरब डॉलर मूल्य के 150 बोइंग 737 मैक्स विमानों का ऑर्डर दिया था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 29, 2024 पर 2:10 PM
अब Akasa Air से विदेश के लिए भी भर सकेंगे उड़ान, शुरू हुईं इंटरनेशनल फ्लाइट्स
Akasa Air को तीन अन्य इंटरनेशनल डेस्टिनेशंस कुवैत, जेद्दा और रियाद के लिए यातायात अधिकार मिल गए हैं।

Akasa Air International Flights: विमानन कंपनी अकासा एयर ने इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू कर दी हैं। पहली फ्लाइट मुंबई से दोहा (कतर) के लिए रवाना हुई। अकासा एयर की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि उसे तीन अन्य इंटरनेशनल डेस्टिनेशंस कुवैत, जेद्दा और रियाद के लिए यातायात अधिकार मिल गए हैं। अकासा आने वाले महीनों में तेजी से अपनी वैश्विक पहुंच का विस्तार करेगी। एयरलाइन के अनुसार, अहमदाबाद, गोवा, वाराणसी, लखनऊ, बेंगलुरु, कोच्चि और दिल्ली जैसे शहरों के यात्रियों के पास मुंबई के रास्ते दोहा आने-जाने के लिए कई कनेक्टिंग ऑप्शंस होंगे।

अकासा घरेलू स्तर पर मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्चि सहित कई शहरों से विमानन सेवाएं संचालित करती है। अकासा एयर ने अपने ऑपरेशंस 7 अगस्त 2022 को शुरू किए थे। अकासा एयर में सबसे बड़ी हिस्‍सेदारी राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) और उनकी पत्‍नी रेखा (Rekha Jhunjhunwala) की है। दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला इस एयरलाइन के शुरू होने के एक सप्ताह बाद 14 अगस्त 2022 को इस दुनिया को अलविदा कह गए।

अभी Akasa Air फ्लीट में 22 एयरक्राफ्ट

अकासा एयर के फ्लीट में अभी 22 एयरक्राफ्ट हैं। 8 वर्षों के दौरान इसे 204 विमानों की डिलीवरी प्राप्त होगी। एयरलाइन ने अपने परिचालन के पहले वर्ष, FY 2022-23 में 602.84 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग लॉस दर्ज किया। ऑपरेटिंग रेवेन्यू 777.85 करोड़ रुपये और ऑपरेटिंग खर्च लगभग 1400 करोड़ रुपये रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें