चार्ली मंगेर: वह शख्स जो कहलाता था 'वन लाइनर्स' का मास्टर, क्रिप्टो को कहा था 'जहर'

चार्ली को उनके इनवेस्टमेंट आइडियाज, परोपकार और अन्य पोजिशंस के साथ-साथ सीधी बात करने और 'वन लाइनर्स' के लिए भी जाना जाता था। बफे और मंगेर हर साल ओमाहा, नेब्रास्का में बर्कशायर के शेयरहोल्डर ईवेंट में स्टेज पर हंसी-मजाक करते थे। इस जोड़ी ने बर्कशायर को एक असफल टेक्सटाइल मिल से 783 अरब डॉलर की विशाल कंपनी में बदल दिया

अपडेटेड Nov 29, 2023 पर 10:18 AM
Story continues below Advertisement
Warren Buffett को मंगेर की निवेश सलाह पर पूरा भरोसा था।

अमेरिकी कंपनी Berkshire Hathaway के वाइस चेयरमैन और वॉरेन बफे (Warren Buffett) के सबसे करीबी चार्ली मंगेर (Charlie Munger) इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। उन्होंने कैलिफोर्निया के एक हॉस्पिटल में मंगलवार रात को 99 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली। चार्ली ने Berkshire Hathaway को खड़ा करने और उसे आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें दिग्गज निवेशक और बर्कशायर हैथवे के सीईओ वॉरेन बफे का राइट हैंड कहा जाता था और बफे को मंगेर की निवेश सलाह पर पूरा भरोसा था। इस जोड़ी ने बर्कशायर को एक असफल टेक्सटाइल मिल से 783 अरब डॉलर की विशाल कंपनी में बदल दिया, जिसका कारोबार वर्तमान में इंश्योरेंस से लेकर एनर्जी सेक्टर तक में फैला हुआ है।

चार्ली को उनके इनवेस्टमेंट आइडियाज, परोपकार और अन्य पोजिशंस के साथ-साथ सीधी बात करने और 'वन लाइनर्स' के लिए भी जाना जाता था। बफे और मंगेर हर साल ओमाहा, नेब्रास्का में बर्कशायर के शेयरहोल्डर ईवेंट में स्टेज पर हंसी-मजाक करते थे। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में मंगेर के कुछ फेमस वन लाइनर्स का जिक्र किया गया है, आइए डालते हैं उन पर एक नजर...

जीवन के सबक पर


चार्ली मंगेर अक्सर जीवन के सबक के बारे में राय देते थे और सवालों के जवाब देते थे कि उन्हें जो सफलता मिली है, उसे कैसे हासिल किया जाए। उन्होंने 2015 में चेतावनी देते हुए इस बारे में कुछ सख्त टिप्पणियां भी थीं कि कंज्यूमर्स के लिए अपने जीवन स्तर को बरकरार रखना कठिन होगा। मंगेर ने 2015 में कहा था, 'मेरी उम्र का कोई व्यक्ति दुनिया के इतिहास में अब तक के सबसे अच्छे और आसान दौर से गुजरा है- सबसे कम मृत्यु दर, हाइएस्ट इनवेस्टमेंट प्रोडक्शन, अधिकांश लोगों के जीवन स्तर में सबसे बड़ी वृद्धि। पिछले 50 वर्षों में आपने जो कुछ भी पाया है, अगर उससे आप नाखुश हैं तो आपके पास जीवन का दुर्भाग्यपूर्ण गलत मूल्यांकन है।'

वित्तीय लापरवाही

मंगेर अक्सर उन लोगों की आलोचना करते थे, जिनके बारे में उनका मानना था कि वे खराब दांव लगा रहे हैं या जुआ खेल रहे हैं। 2011 में उन्होंने कहा था कि अमेरिका में वित्तीय संकट की ओर ले जाने वाला बुलबुला "अत्यधिक महत्वाकांक्षा, उन्माद और बुराई" के कॉम्बिनेशन से पैदा हुआ था। वर्षों बाद, उन्होंने ग्रीस के नागरिकों की यह सोचने के लिए आलोचना की कि वे खुद को अमीर मान सकते हैं क्योंकि उनका देश कर्ज से जूझ रहा है। इतना ही नहीं मंगेर ने वॉल स्ट्रीट को भी नहीं बख्शा। उन्होंने 2015 में कहा था, 'आपको क्या लगता है डेरिवेटिव ट्रेडिंग डेस्क क्या है? यह एक कैसीनो है।' उन्होंने आगे कहा था कि वे ओझाओं को अच्छा डॉक्टर दिखाते हैं।' (They make the witch doctors look good.)

नहीं रहे वॉरेन बफे के राइट हैंड चार्ली मंगेर, 99 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

क्रिप्टो को बताया था 'थोड़ी धोखाधड़ी और थोड़ा भ्रम'

मंगेर अक्सर क्रिप्टोकरेंसी की आलोचना करते थे। उन्होंने बिटकॉइन को बेहद नुकसानदायरक जहर बताया था और चेतावनी दी थी कि डिजिटल एसेट "थोड़ी धोखाधड़ी और थोड़ा भ्रम" है। सीएनबीसी के साथ 2022 में एक इंटरव्यू में मंगेर ने कहा, 'यह एक खराब कॉम्बिनेशन है। मुझे धोखाधड़ी या भ्रम पसंद नहीं है। और भ्रम धोखाधड़ी से भी अधिक एक्सट्रीम हो सकता है।'

राजनीति

मंगेर अक्सर रिपब्लिकन मुद्दों का समर्थन करते थे और किसी भी प्रमुख राजनीतिक दल के बारे में अपनी राय व्यक्त करने से कभी नहीं कतराते थे। 2017 में उन्होंने कहा था कि रिपब्लिकन नेताओं ने बैंकों की निगरानी में कटौती करने के अपने प्रयासों में बहुत आगे जाने का जोखिम उठाया है। उन्होंने 2016 के चुनाव से पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स का ध्यान आय असमानता पर बहुत अधिक था। मंगेर ने उस समय सैंडर्स के बारे में कहा था, "एक बुद्धिजीवी के रूप में वह अपमानजनक हैं।"

गलती से भी मार्केट शॉर्ट करने की ना सोचें, जोमैटो और सीमेंस पर रखें फोकस- अनुज सिंघल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।