Get App

नहीं रहे वॉरेन बफे के राइट हैंड चार्ली मंगेर, 99 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

चार्ली मंगेर को वॉरेन बफे का राइट हैंड कहा जाता था। उन्होंने Berkshire Hathaway को खड़ा करने और उसे आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई। फोर्ब्स के मुताबिक, चार्ली दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 182वें नंबर पर हैं और उनकी नेटवर्थ 2.6 अरब डॉलर है। मंगेर 1978 में बर्कशायर के वाइस प्रेसिडेंट और 1984 में वेस्को फाइनेंशियल के चेयरमैन व प्रेसिडेंट बने

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 29, 2023 पर 9:43 AM
नहीं रहे वॉरेन बफे के राइट हैंड चार्ली मंगेर, 99 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

अमेरिकी कंपनी Berkshire Hathaway के वाइस चेयरमैन और वॉरेन बफे (Warren Buffett) के सबसे करीबी चार्ली मंगेर (Charlie Munger) का 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी मृत्यु मंगलवार रात को कैलिफोर्निया के एक हॉस्पिटल में हुई। इस बारे में बर्कशायर हैथवे ने बयान जारी किया है। चार्ली मंगेर को दिग्गज निवेशक और बर्कशायर हैथवे के सीईओ वॉरेन बफे का राइट हैंड कहा जाता था। चार्ली मंगेर के निधन पर वॉरेन बफे ने कहा, "चार्ली की प्रेरणा, बुद्धिमता और भागीदारी के बिना बर्कशायर हैथवे को उसकी वर्तमान स्थिति में नहीं पहुंचाया जा सकता था।"

चार्ली ने Berkshire Hathaway को खड़ा करने और उसे आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई।वॉरेन बफे को मंगेर की सलाह पर पूरा भरोसा था और उसी के आधार पर वह कंपनियों में निवेश करते थे। बफे की निवेश रणनीति पर मंगेर का प्रभाव ट्रांसफॉर्मेटिव था। फोर्ब्स के मुताबिक, चार्ली दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 182वें नंबर पर हैं और उनकी नेटवर्थ 2.6 अरब डॉलर है। मंगेर केवल बर्कशायर हैथवे के वाइस प्रेसिडेंट ही नहीं थे, बल्कि वह एक रियल एस्टेट वकील, डेली जर्नल कॉर्प के चेयरमैन और पब्लिशर, कॉस्टको बोर्ड के सदस्य, फिलांथरोपिस्ट और यहां तक ​​कि एक आर्किटेक्ट भी थे।

1924 में जन्म

साल 1924 में ओमाहा में जन्मे मंगेर ने हार्वर्ड लॉ स्कूल से ग्रेजुएशन किया था। फाइनेंस की दुनिया में उनकी एंट्री 1962 में लॉ फर्म मंगेर, टॉल्स एंड ओल्सन से हुई। साथ ही उन्होंने हेज फंड कंपनी, मुंगेर एंड कंपनी में निवेश को मैनेज किया। बफे और मंगेर के साथ के 60 वर्षों में दोनों के बीच कभी कोई विवाद नहीं हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें