सुप्रीम कोर्ट ने 2 मई को कर्ज में डूबी भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (BPSL) के लिए जेएसडब्ल्यू स्टील के रिजॉल्यूशन प्लान को खारिज कर दिया। जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत BPSL के लिक्विडेशन का भी आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने रिजॉल्यूशन प्रोसेस को पूरा करने में अनिश्चितकालीन देरी के लिए जेएसडब्ल्यू स्टील को जिम्मेदार ठहराया, और कंपनी, CoC और रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल के बीच कानून और उसके नियमों के घोर उल्लंघन को छिपाने के लिए मिलीभगत की ओर इशारा किया। कोर्ट ने जेएसडब्ल्यू के रिजॉल्यूशन प्लान को IBC के अनिवार्य प्रावधानों का घोर उल्लंघन बताया।
