Get App

Bitcoin price: बिटकॉइन 3 दिन में 9% उछला, क्या फिर आएगी जोरदार तेजी? जानिए एक्सपर्ट से

Bitcoin price: तीन दिन में 9% उछाल, लेकिन बिटकॉइन के लिए एनालिस्ट अभी बड़ी तेजी नहीं देख रहे। रेट कट के संकेत, बदलती लिक्विडिटी और कमजोर होते डॉलर के बीच असली सवाल ये है, क्या यह उछाल टिकेगा या फिर गिरावट लौटेगी? जानिए एक्सपर्ट से।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 24, 2025 पर 6:56 PM
Bitcoin price: बिटकॉइन 3 दिन में 9% उछला, क्या फिर आएगी जोरदार तेजी? जानिए एक्सपर्ट से
बिटकॉइन में आगे रिकवरी तभी आ सकती है जब बाजार को कोई नया और मजबूत ट्रिगर मिले।

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 24 नवंबर को थोड़ी देर के लिए 88,000 डॉलर के ऊपर ट्रेड हुई। हालांकि बाद में इसमें कुछ गिरावट आई। यह उछाल हालिया समय में तेज करेक्शन के बाद आया है। एक्सपर्ट्स ने निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी है और कुछ अहम ट्रिगर्स बताए हैं, जिन पर क्रिप्टो निवेशकों को नजर रखनी चाहिए।

6 हफ्तों में 36% गिरने के बाद तेज रिकवरी

Coinmarketcap के डेटा के मुताबिक, बिटकॉइन 6 हफ्तों में अपने ऑल-टाइम हाई 1,26,198 डॉलर (6 अक्टूबर) से 36% टूटकर 21 नवंबर को 81,000 डॉलर के नीचे आ गया था। अब सिर्फ एक वीकेंड में यह करीब 7,000 डॉलर (9%) चढ़कर 88,097 डॉलर के हाई तक पहुंच गया। शाम 6:10 बजे तक यह 86,055 डॉलर पर ट्रेड हो रहा था।

बिटकॉइन में तेज उछाल क्यों आया?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें