Get App

Champa Sashti 2025: आज चंपा षष्ठी पर की जाएगी भगवान खंडोबा की पूजा, जानें विधि और महत्व

Champa Sashti 2025: चंपा षष्ठी का पर्व दक्षिण भारत के कर्नाटक और महाराष्ट्र में मुख्य रूप से मनाया जाता है। इस दिन भगवान कार्तिकेय और भगवान खंडोबा की पूजा की जाती है। इस दिन बहुत से भक्त व्रत भी करते हैं। आइए जानें पूजा विधि और इस व्रत का महत्व

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 26, 2025 पर 10:43 AM
Champa Sashti 2025: आज चंपा षष्ठी पर की जाएगी भगवान खंडोबा की पूजा, जानें विधि और महत्व
चंपा षष्ठी के अवसर पर भगवान खंडोबा को बैंगन और बाजरे का भोग अर्पित किया जाता है।

Champa Sashti 2025: चंपा षष्ठी का पर्व मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। यह दक्षिण भारत के कर्नाटक और महाराष्ट्र राज्यों में मुख्य रूप से मनाया जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, यह पर्व भगवान खंडोबा की मल्ला और मणि जैसे राक्षसों पर जीत का प्रतीक है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। चंपा षष्ठी 2025 भगवान शिव के अवतार भगवान खंडोबा को समर्पित छह दिन का एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है। इस साल, भक्त 26 नवंबर 2025 को चंपा षष्ठी मनाएंगे।

चंपा षष्ठी तारीख और समय

चंपा षष्ठी तारीख : 26 नवंबर 2025, बुधवार

षष्ठी तिथि शुरू : 25 नवंबर 2025, रात 10:56 बजे

षष्ठी तिथि खत्म : 27 नवंबर 2025, मध्यरात्रि 12:01 बजे

पूजा का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त : प्रात: 04:18 बजे से प्रात: 05:11 बजे तक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें