Pradosh Vrat Date: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। भगवान शिव को समर्पित यह व्रत प्रत्येक हिंदू माह में दो बार आता है। एक बार कृष्ण पक्ष में और फिर शुक्ल पक्ष में। इस तरह एक साल में 24 प्रदोष व्रत आते हैं। यह व्रत हर पक्ष की त्रयोदशी तिथि को किया जाता है। इस व्रत का महत्व उस दिन के अनुसार और भी बढ़ जाता है, जब वो किया जाता है। जैसे सोमवार को प्रदोष व्रत होने पर सोम प्रदोष होता है और मंगलवार को प्रदोष तिथि पड़ने पर भौम प्रदोष व्रत होता है। इस दिन विधि–विधान से पूजा करने पर भगवान शिव की कृपा से जीवन में सुख, समृद्धि आती है और सफलता प्राप्त होती है। यह व्रत सुबह से लेकर शाम तक रखा जाता है। शाम को शिव परिवार की विशेष पूजा के बाद व्रत का पारण किया जाता है।
