Get App

BitCoin फिर $71000 के पार, इस कारण बढ़ी चमक, क्रिप्टो कंपनियों के शेयर भी बने रॉकेट

BitCoin News: बिटक्वॉइन समेत अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में अच्छी खरीदारी का रुझान दिख रहा है। सिर्फ यहीं नहीं, क्रिप्टो से जुड़ी कंपनियों के शेयर भी इसके चलते फटाक से उछल गए। बिटक्वॉइन की बात करें तो एक बार फिर यह 71 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है। जानिए इसके भाव में यह उतार-चढ़ाव क्यों है और आगे क्या रुझान है?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 26, 2024 पर 3:40 PM
BitCoin फिर $71000 के पार, इस कारण बढ़ी चमक, क्रिप्टो कंपनियों के शेयर भी बने रॉकेट
Crypto News: BitCoin समेत अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में अच्छी खरीदारी का रुझान दिख रहा है। सिर्फ यहीं नहीं, क्रिप्टो से जुड़ी कंपनियों के शेयर भी इसके चलते फटाक से उछल गए।

BitCoin News: बिटक्वॉइन ईटीएफ (BitCoin ETF) के दम पर बिटक्वॉइन के भाव इस कुछ दिनों पहले 74 हजार डॉलर के काफी करीब पहुंच गए थे। हालांकि फिर मुनाफावसूली के चलते यह कुछ दिनों बाद 62 हजार डॉलर के भी नीचे आ गया था। अब एक बार फिर इसने जोश दिखाया है और यह 71 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है। अधिकतर डिजिटल एसेट्स में तेजी का रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो की बात करें तो बिटक्वॉइन 6% से अधिक उछलकर 71200 डॉलर के पार है। वहीं Ether भी 6 फीसदी से अधिक उछलकर 3600 डॉलर के पार है।

BitCoin ETF से निकासी ने बनाया था दबाव

ईटीएफ के दम पर बिटक्वॉइन रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद इसलिए फिसल गया क्योंकि पिछले हफ्ते ईटीएफ से 90 करोड़ डॉलर की निकासी हुई। जनवरी में लॉन्च होने के बाद से 10 फंडों के लिए पिछला हफ्ता सबसे खराब रहा। डिजिटल एसेट हेज फंड इंडिगो फंड के को-फाउंडर Nathanaël Cohen का कहना है कि ईटीएफ से निकासी के चलते बिटक्वॉइन के भाव पर दबाव पड़ा लेकिन नीचे 60 हजार डॉलर के आस-पास खरीदार तैयार बैठे हैं। कोहेन के मुताबिक मार्केट गिरने पर खरीदार मौके को भुनाने को तैयार हैं। अमेरिकी सिक्योरिटीज रेगुलेटर एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने जनवरी में बिटक्वॉइन ईटीएफ को मंजूरी दी थी। यह पहली बार था, जब किसी मार्केट रेगुलेटर ने बिटक्वॉइन को ट्रैक करने वाले फंड को मंजूरी दी।

Crypto से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में उछाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें