Budget 2022 : बड़ा जॉब क्रिएटर है हाउसिंग सेक्टर, बजट में हाउसिंग को राहत मिली तो दूसरे सेक्टर्स को भी होगा फायदा- Keki Mistry, HDFC

HDFC के वाइस चेयरमैन और सीईओ केकी मिस्त्री ने कहा कि बजट 2022 में हाउसिंग, इंफ्रा और हेल्थकेयर पर फोकस रह सकता है

अपडेटेड Jan 28, 2022 पर 6:24 PM
केकी मिस्त्री ने कहा कि व्यक्तिगत कर की दरें घटने से करदाताओं की संख्या में इजाफा होगा

यूनियन बजट 2022 (Union Budget 2022) से हम महज 4 दिन दूर खड़े हैं। बजट से पहले बाजार और इंडस्ट्री का मूड समझने के लिए कॉरपोरट दिग्गजों से बात की जा रही है। बजट से इंडस्ट्री की क्या उम्मीदे हैं इस खास चर्चा के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के खास शो में एचडीएफसी के वाइस चेयरमैन और सीईओ केकी मिस्त्री (HDFC, Vice Chairman & CEO Keki Mistry) जुड़े और बजट पर अपनी राय रखी। मिस्त्री ने बातचीत में अगली 1 फरवरी को पेश किये जाने वाले बजट से हाउसिंग सेक्टर को राहत मिलने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि हाउसिंग सेक्टर को राहत मिलने से सीमेंट, स्टील, पेंट, पावर जैसे सेक्टर को भी पुश मिलेगा।

महामारी के बाद फिर से इकोनॉमी में दिखा बाउंसबैक

केकी मिस्त्री ने कहा कि कोविड संकट ने पूरी दुनिया सहित देश पर असर डाला लेकिन कोविड संकट को सरकार ने अच्छी तरह संभाला है। सरकार के प्रयासों से पहली लहर के दौरान वित्तीय घाटा काबू में रहा। इस दौरान इकोनॉमिक ग्रोथ बरकरार रखने पर सरकार का फोकस रहा। मेरा मानना है कि अब सरकार का फोकस नौकरियां बढ़ाने पर होगा। सरकार जॉब क्रिएशन के लिए इंडस्टी को राहत दे सकती है।


हाउसिंग सेक्टर की ग्रोथ से सीमेंट, स्टील, पेंट, पावर जैसे सेक्टर को पुश

बजट से हाउसिंग सेक्टर की उम्मीदों पर अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मिस्त्री ने कहा कि हाउसिंग सेक्टर बड़ा जॉब क्रिएटर है। हाउसिंग से दूसरे सेक्टर की ग्रोथ भी जुड़ी हुई है। जबकि हाउसिंग के ग्रोथ से सीमेंट, स्टील, पेंट, पावर जैसे सेक्टर को पुश मिलेगा। इस बार के बजट में बजट में हाउसिंग को राहत मिली तो दूसरे सेक्टर्स को भी फायदा होगा। मुझे उम्मीद है कि अबकी बार हाउसिंग, इंफ्रा और हेल्थकेयर पर सरकार का फोकस रह सकता है।

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइसजेट को बंद करने के आदेश पर तीन सप्ताह के लिए लगाई रोक

घटनी चाहिए व्यक्तिगत टैक्स दरें

केकी मिस्त्री ने आगे कहा कि अबकी बार पेश होने वाले बजट में टैक्स पर रिफॉर्म लाया जा सकता है। इस बार व्यक्तिगत कर घटते हुए नजर आने चाहिए। व्यक्तिगत टैक्स दरों को घटाने की आवश्यकता है क्योंकि दरें घटने से टैक्स का देने वालों की संख्या बढ़ेगी जिसका फायदा टैक्स कलेक्शन में होता हुआ नजर आयेगा। इसका एक उदाहण ये है कि सरकार द्वारा कॉरपोरेट टैक्स दरें घटाये जाने से कलेक्शन पर असर नहीं पड़ा है।

इकोनॉमी पटरी पर लौटी, इसलिए टैक्स नहीं बढ़ना चाहिए

HDFC के वाइस चेयरमैन ने कहा कि इस बार बजट में मध्यम वर्ग पर टैक्स का बोझ बढ़ने की आशंका नहीं है। वैसे भी इकोनॉमी पटरी पर लौटी हुइ दिख रही है इसलिए टैक्स नहीं बढ़ना चाहिए। इस बार FY22 में 9% से ज्यादा GDP ग्रोथ की उम्मीद है। इसके अलावा कोविड सरचार्ज जैसे किसी टैक्स की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

FIIs का भारत में निवेश को लेकर क्या है नजरिया

केकी मिस्त्री से ये पूछने पर एचडीएफसी ग्रुप FIIs का पसंदीदा ग्रुप है इसलिए उनका भारत में निवेश प्रति क्या सोचना है इस पर उन्होंने कहा कि भारत को लेकर निवेशकों की राय पॉजिटिव है। देश को और इकोनॉमी को कोविड संकट से जिस तरह संभाला गया, उससे निवेशक खुश हैं। भारत में बड़ा FDI निवेश आ रहा है। इतना ही नहीं भारत के पास चौथा सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा का भंडार मौजूद है।

ब्रोकरेजेस ने 1 आईटी और एक बैंकिंग स्टॉक पर आज कराई खरीदारी, जानें कौन से हैं ये दो शेयर्स

ग्रुप कोई अन्य अधिग्रहण कर रहा है क्या

एचडीएफसी आये दिन अधिग्रहण और अन्य पहल के चलते चर्चा में रहता है पिछले अधिग्रण के चलते बाजार में किसी और कंपनी से बातचीत चल रही है ऐसी अटकलें लगाई जाती रहती हैं इसका खुलासा करते हुए केकी मिस्त्री ने कहा कि हमने पिछले 3 साल में कई अधिग्रहण किए हैं लेकिन फिलहाल पाइपलाइन में ऐसी कोई योजना नहीं है। इसलिए बाजार में लगाई जा रही अटकलों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।