सरकार जल्द मुख्य आर्थिक सलाहाकर (Chief Economic Advisor) के नाम का ऐलान कर सकती है। वेंकटरमन अनंत नागेश्वरन (Venkatraman Anantha Nageswaran) का नाम इंडिया के सीईए पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहा है। अभी सीईए का पद खाली है। बीते दिसंबर में केवी सुब्रमण्यन का कार्यकाल बतौर सीईए खत्म हो गया था। अब तक नए सीईए की नियुक्ति नहीं हो पाई है। केवी सुब्रमण्यन तीन साल तक देश के सीईए रहे।
