बजट 2023: GOBARdhan योजना 10,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ सर्कुलर इकोनॉमी को देगी बढ़ावा

Budget 2023: संसाधनों के महत्तम उपयोग वाली अर्थव्यवस्था (सर्कुलर इकोनॉमी) को बढ़ावा देने के लिए गोवर्धन (गैल्वनाइजिंग ऑर्गेनिक बायो-एग्रो रिसोर्सेज धन) योजना के तहत 500 नए वेस्ट-टू-वेल्थ प्लांटों की स्थापना की जाएगी। इनमें शहरी क्षेत्रों में 75 प्लांटों सहित 200 कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट तथा 10,000 करोड़ रुपये के कुल निवेश के साथ 300 समुदाय या क्लस्टर आधारित प्लांट, शामिल होंगे

अपडेटेड Feb 01, 2023 पर 4:35 PM
Story continues below Advertisement
Budget 2023: सरकार नई मिष्टी योजना के तहत समुद्र तट के किनारे ‘मैंग्रोव’ पौधरोपण करेगी

Budget 2023-2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बुधवार को कहा कि संसाधनों के महत्तम उपयोग वाली अर्थव्यवस्था (सर्कुलर इकोनॉमी) को बढ़ावा देने के लिए गोवर्धन (गैल्वनाइजिंग ऑर्गेनिक बायो-एग्रो रिसोर्सेज धन) योजना के तहत 500 नए वेस्ट-टू-वेल्थ प्लांटों की स्थापना की जाएगी। इनमें शहरी क्षेत्रों में 75 प्लांटों सहित 200 कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट तथा 10,000 करोड़ रुपये के कुल निवेश के साथ 300 समुदाय या क्लस्टर आधारित प्लांट, शामिल होंगे। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्रीय बजट पेश करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि सरकार एक करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने की सुविधा प्रदान करेगी।

इसके अलावा सरकार नई मिष्टी योजना के तहत समुद्र तट के किनारे ‘मैंग्रोव’ पौधरोपण करेगी। निर्मला सीतारमण ने यह भी कहा कि सरकार वेटलैंड के महत्तम उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक योजना के माध्यम से संरक्षण मूल्यों को बढ़ावा देगी। इसके अलावा, कंपनियों द्वारा पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ और जिम्मेदार कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए एक हरित ऋण कार्यक्रम को अधिसूचित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बजट 2023: 5G सर्विस का उपयोग कर एप्लिकेशन विकसित करने के लिए 100 लैब स्थापित करेगी सरकार


इंडियन बायोगैस एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव केडिया ने पीटीआई से कहा कि बजट कार्बन तीव्रता को कम करने और नए हरित रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए हरित ईंधन, ऊर्जा और निर्माण प्रथाओं को अपनाने को प्राथमिकता देता है।

उन्होंने कहा कि ‘सप्तऋषि’ के रूप में संदर्भित सात मुख्य प्राथमिकताओं का उद्देश्य टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देना है। इस ‘हरित विकास’ दृष्टिकोण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता सभी भारतीयों के लिए एक स्वच्छ और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण की दिशा में एक कदम है।

निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2023-24 का केंद्रीय बजट संसद में पेश किया। वित्तमंत्री ने बजट 2023-24 पेश करते हुए कई बड़े ऐलान किए। बजट में वित्त मंत्री ने महिलाओं, किसानों, गरीबों और सफाईकर्मियों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।