Get App

Budget 2023: मुश्किल नहीं है बजट को समझना अगर इन शब्दों का मतलब आप जान लें

Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman अगले वित्त वर्ष 2023-24 का बजट एक फरवरी को पेश करेंगी। बजट पर आम से लेकर खास की निगाहें रहती हैं। अब बजट इतना अहम है तो इसे पूरा समझना भी जरूरी हो जाता है तो इसे समझने के लिए इसमें इस्तेमाल होने वाले टर्म्स यानी शब्दों का अर्थ जानना चाहिए

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 09, 2023 पर 5:30 PM
Budget 2023: मुश्किल नहीं है बजट को समझना अगर इन शब्दों का मतलब आप जान लें
संविधान के अनुच्छेद 112 के तहत सरकार एक वित्त वर्ष में सभी प्राप्तियों और खर्च का ब्यौरा संसद में पेश करती है।

Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश करेंगी। यह बजट अगले वित्त वर्ष यानी 2023-24 का होगा। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट होगा। कई लोगों की बजट में दिलचस्पी तो होती है, लेकिन इसमें इस्तेमाल होने वाले कुछ शब्दों (Terms) की वजह से उन्हें दिक्कत होती है। हम आपको उन महत्वपूर्ण टर्म्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका हर साल बजट डॉक्युमेंट्स में इस्तेमाल होता है। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में भी ये शब्द आपको बार-बार सुनने को मिलेंगे।

Annual Financial Statement

संविधान के अनुच्छेद 112 के तहत सरकार एक वित्त वर्ष में सभी प्राप्तियों और खर्च का ब्यौरा संसद में पेश करती है। इस ब्यौरा यानी लेखा-जोखा को एनुअल फाइनेंशियल स्टेटमेंट कहते हैं। वित्त वर्ष 1 अप्रैल से शुरू होता है और अगले साल 31 मार्च को खत्म होता है। उदाहरण के लिए वित्त वर्ष 2022-23 एक अप्रैल 2022 को शुरू हुआ था और 31 मार्च 2023 को समाप्त होगा।

Union Budget 2023: आर्टिफिशियल डायमंड के रॉ मैटेरियल पर इंपोर्ट ड्यूटी हटाने की जरूरत, जेम एंड ज्वेलरी इंडस्ट्री ने सरकार से की गुजारिश

Fiscal Deficit

सब समाचार

+ और भी पढ़ें