Get App

Budget 2023: किसान क्रेडिट कार्ड जैसी कृषि योजनाओं में दिख सकते हैं कुछ बड़े बदलाव

Budget 2023:  SBI Research ने हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा कि KCC loans के रिनीवल के लिए ब्याज का भुगतान पर्याप्त होना चाहिए। बता दें कि केसीसी लोन्स के रिनीवल के लिए ब्याज सहायता राशि तय करने के लिए मूलधन और ब्याज दोनों का भुगतान करना पड़ता है। छोटे और हाशिये पर रहने वाले किसानों के लिए इसमें कुछ रियायत हो सकती है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 26, 2023 पर 2:44 PM
Budget 2023: किसान क्रेडिट कार्ड जैसी कृषि योजनाओं में दिख सकते हैं कुछ बड़े बदलाव
Budget 2023: एसबीआई बैंक के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना पुरानी है। इसका पुनरावलोकन किये जाने की आवश्यकता है

Budget 2023: बजट 2023 में कुछ कृषि योजनाओं के लिए इंसेटिव की घोषणा की जा सकती है। सरकार किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Cards) जैसी कुछ योजनाओं की समीक्षा कर सकती है। छोटे और हाशिये पर रहने वाले किसानों की मदद करने के लिए इसअधिक प्रभावी बना सकती है। इसको ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए इसमें की कुछ कमियों को दूर कर सकती है। हाल ही में एक रिपोर्ट में एसबीआई रिसर्च (SBI Research) ने कहा कि केसीसी लोन (KCC loans) के रिनीवल के लिए ब्याज का भुगतान पर्याप्त होना चाहिए।

"केसीसी लोन्स के रिनीवल के लिए ब्याज सहायता राशि (interest subvention) सुनिश्चित करने के लिए मूलधन और ब्याज दोनों के भुगतान की आवश्यकता होती है। यह प्रस्तावित किया जा सकता है कि छोटे और हाशिये पर रहने वाले किसानों के लिए 3 लाख रुपये तक की राशि के केसीसी लोन्स के रिनीवल के लिए ब्याज का भुगतान करने की शर्त होनी चाहिए।" ऐसा रिपोर्ट में कहा गया है।

केसीसी में कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिए बैंकों द्वारा 15.9 लाख करोड़ रुपये के बकाया लोन का 60% शामिल है। रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि 2023-24 के यूनियन बजट (Union Budget for 2023-24) में कृषि के लिए क्रेडिट गारंटी योजना (credit guarantee scheme) पर भी विचार किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें