Union Budget 2023: केंद्र सरकार को आगामी बजट में फार्मा सेक्टर (Pharma Sector) से जुड़े नियमों को सरल बनाने पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही इस सेक्टर में इनोवेशन और रिसर्च एंड डेवलपेमेंट को बढ़ावा देने की कोशिश करनी चाहिए। फार्मा सेक्टर के विभिन्न संगठनों ने आगामी 1 फरवरी को पेश होने वाले यूनियन बजट 2023 से ये उम्मीदें जताई हैं। इंडियन फार्मास्युटिकल एसोसिएशन (IPA) के जनरल सेक्रेटरी, सुदर्शन जैन ने कहा कि घरेलू फार्मा इंडस्ट्री का साइज फिलहाल 50 अरब डॉलर का है और यह 2030 तक बढ़कर 130 अरब डॉलर और 2047 तक बढ़कर 450 अरब डॉलर तक पहुंचने की इच्छा रखता है।
