Budget 2024 : अंतरिम बजट में सस्ते घरों के लिए बड़ा ऐलान हो सकता है। सस्ते घरों के लिए सब्सिडी बढ़ाए जाने का भी प्लान है। तीन सूत्रों ने यह जानकारी दी है। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सरकार का फोकस आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों पर रहने की उम्मीद है। वित्तमंत्री Nirmala sitharaman 1 फरवरी को यूनियन बजट (Union Budget) पेश करेंगी। यह अंतरिम बजट होगा। फिर भी, इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। वित्तमंत्री अंतरिम बजट में सस्ते घरों के लिए आवंटन बढ़ाकर 1 लाख करोड़ रुपये कर सकती हैं। वित्त वर्ष 2022-23 ने सस्ते घरों के लिए 79000 करोड़ रुपये का आवंटन किया था। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद 'हाउसिंग फॉर ऑल' यानी सबके लिए घर पर फोकस बढ़ा है।