कई लोग अपने रिटायरमेंट बाद के खर्चों के लिए ईपीएफ में जमा पैसे पर भरोसा करते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों की बेसिक सैलरी का 12 फीसदी हर महीने ईपीएफ अकाउंट में जमा होता है। इतना ही पैसा एंप्लॉयर भी एंप्लॉयी के ईपीएफ अकाउंट में हर महीने कंट्रिब्यूट करता है। आप जितने ज्यादा साल तक नौकरी करते हैं, आपके ईपीएफ फंड के उतना बड़ा होने की संभावना होती है। लेकिन, अगर आपने करियर के बीच में ईपीएफ के पैसे निकाले हैं या करियर में ब्रेक लिया है तो क्या होगा?
